हिस्ट्रीशीटर द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा, प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्रनाथ पुत्र स्वर्गीय रामसजीवन, निवासी ग्राम रोर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने 23 मई 2026 को पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला के साथ मारपीट की थी। घटना में उनके पुत्र विपिन कुमार एवं विकास शुक्ला को गंभीर चोटें आई थीं।

इस मामले में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0-131/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक राहुल एवं उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा ग्राम रोर पहुंचे, जहां दोनों पक्ष मौजूद थे। पूछताछ के दौरान हिस्ट्रीशीटर रविन्द्रनाथ आक्रोशित हो गया और पुनः वादी पक्ष से विवाद करने लगा। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद उसका उग्र व्यवहार जारी रहा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला कारागार प्रतापगढ़ भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

रविन्द्रनाथ पुत्र स्व. रामसजीवन

निवासी: ग्राम रोर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

उम्र: लगभग 58 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा

उपनिरीक्षक राहुल

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल, मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी सुविधाओं का संकट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें