सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।तहसील रानीगंज में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहां शासन की मंशानुसार आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने एसडीएम एवं तहसीलदार रानीगंज के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भूमि विवाद सहित राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के लिए संयुक्त टीमों को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़ें तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें