तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। निर्धारित समयसीमा में निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को न्याय के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों के स्थायी समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश भी दिए गए। यह टीम विवादित स्थलों का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच के बाद विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित।

ये भी पढ़ें सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें