लालगंज अझारा (प्रतापगढ़)।ओम बूढ़ेश्वर नाथ लालगंज अझारा क्षेत्र के ग्राम चितरी में भव्य महाभंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन में हमारे क्षेत्र के अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र प्रसाद जी, दैनिक जागरण एवं दैनिक चक्र से जुड़े पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजन को सफल बनाने में श्री अजय मिश्रा जी, पवन कुमार मिश्रा जी एवं उनकी समस्त टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके अथक प्रयासों से संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, परीक्षा केंद्र का निरीक्षण












