प्रतापगढ़ में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।मौसम विभाग ने आज 06 जून 2026 को प्रतापगढ़ जनपद के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (आकाशीय बिजली), ओलावृष्टि, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।किसानों, राहगीरों और खुले में कार्य करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
मौसम में अचानक बदलाव के चलते जनपद के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता हैं।
ये भी पढ़ें लालगंज अझारा क्षेत्र के ग्राम चितरी में भव्य महाभंडारे का आयोजन












