मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु मत्स्य पालक कर सकते हैं ऑन लाइन आवेदन 

मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु मत्स्य पालक कर सकते हैं ऑन लाइन आवेदन 

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 06 जून, 2026मत्स्य निरीक्षक गौतमबुद्धनगर हरिशंकर त्रिपाठी ने सर्व साधारण को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टलhttp://fisheries.up. gov.in 08 जून से 28 जून 2026 तक खुला रहेगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे। पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदनों वाले आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में सहायक निदेशक मत्स्य जनपदी कार्यालय विकास भवन कमरा नंबर 305, 306 से प्राप्त की जा सकती है।सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal