राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 9 जून को गाजियाबाद में करेंगी जनसुनवाई
समवाददाता सा
यरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक:-06 जून,2026 गाजियाबाद।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार के पत्र संख्या-06/HCP/NCW/2026 दिनांक 04.06.2026 के द्वारा श्रीमती विजया रहाटकर मा० अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार का गाजियाबाद भ्रमण कार्यक्रम प्रेषित किया गया है जिसके अनुसार मा० अध्यक्ष, दिनाक 09.06.2026 को अपराहन 12.00 बजे दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन, गाजियाबाद, में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों / शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी।उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में इच्छुक महिलायें अपनी शिकायत / समस्या के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होकर मा० अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार से सम्पर्क कर सकती है। माननीय द्वारा उनकी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जायेगा।












