श्री राधा कृष्ण मंदिर का 12 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया
महिला कलाकारों की ओर से भजन संध्या की हुई सुंदर प्रस्तुतियां
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

करछना। श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति की ओर से नैनी के त्रिवेणी नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर का 12 वां स्थापना दिवस शुक्रवार देर रात्रि में वैदिक मंत्रों चार के सहित हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जन कल्याण हेतु आचार्य जनों की मौजूदगी में एक दिवसीय अनुष्ठान भी संपन्न हुआ। कलाकारों की ओर से मंदिर परिसर में भव्य विद्युत झालरों से साज-सज्जा की गई थी । जो कि दर्शनीय के साथ लोगों को आकर्षित करती रही । वहीं वाद्य कलाकारों व महिलाओं की ओर से देर रात्रि तक भजन संध्या की सुंदर प्रस्तुतियां भी होती रही । राधा रानी समेत भगवान श्री कृष्ण की सामूहिक रूप से आरती भी की गई । वहीं देर शाम को बृहद भंडारा भीआयोजित हुआ । जिसमें लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक कथावाचक व ज्योतिषी आचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि हरिहर महाराज जी ने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत किए सभी भक्त लोगों के प्रति आभार जताया । इस मौके पर आचार्य सूरज तिवारी , कुलदीप तिवारी , पुजारी मिश्री लाल ,पुरोहित चन्द्र विजय पांडेय ,प्रभंजन प्रसाद, डॉ सुभाष चंद्र , प्रिंस पांडेय, राम मनोहर मिश्र लोहिया , राकेश तिवारी, शिवम मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।












