मंत्री नन्दी ने अपनों के घर जाकर की मुलाकात

कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से मुलाकात कर विकास कार्यों पर की चर्चा
स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार के साथ जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग की
मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को नंदन तालाब में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और सड़कों की मरम्मत कराने के दिए निर्देश

मंत्री नन्दी ने नैनी मंडल में किया भ्रमण
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज अपनी विधान सभा क्षेत्र को अपना परिवार मानने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल में भ्रमण किया। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं अपनों के घर जाकर मुलाकात की। डबल इंजन सरकार में हुए बदलाव एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर व्यक्ति के उत्थान में समर्पित है।

नैनी मंडल में भ्रमण के दौरान मंत्री नन्दी ने व्यापारियों, उद्यमियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार के साथ जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग की। जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री नन्दी ने संबंधित अधिकारियों को नंदन तालाब में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने सुझावों एवं समस्याओं को साझा किया, जिन्हें अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु आश्वस्त किया।

मंत्री नन्दी ने जहांगीराबाद नैनी में बूथ अध्यक्ष 321 सुशील कुमार गुप्ता, नन्दन तालाब नैनी में बूथ अध्यक्ष 326 ओम शर्मा, चक दाउद नगर में सेक्टर संयोजक कुश प्रसाद भारतीय, बूथ अध्यक्ष 333 राम प्रवेश, बूथ अध्यक्ष 330 भीम प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष 323 संतोष कुमार दीक्षित, बूथ अध्यक्ष 332 मिथिलेश दुबे, काजीपुर नैनी में बूथ अध्यक्ष 336 राजेश कुमार शर्मा, आनन्द नगर नैनी में सेक्टर संयोजक अरविन्द दादा, बूथ अध्यक्ष 340 सुनील वर्मा, बूथ अध्यक्ष 343 अजीत सिंह, नई बाजार नैनी में बूथ अध्यक्ष 338 श्रवण केसरवानी, बूथ अध्यक्ष 341 मनोज जायसवाल, बूथ अध्यक्ष 339 ओम मिश्रा, शंकर ढाल नैनी में बूथ अध्यक्ष 416 कृष्ण कुमार केसरवानी, चक लाल मोहम्मद नैनी में बूध अध्यक्ष 338 शनि जायसवाल के घर जाकर मुलाकात किया।
इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, नामित पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, सेक्टर संयोजक जय सिंह पटेल, पंकज शर्मा, कुश प्रसाद भारतीय, मंगला प्रसाद गौड़, अरविन्द दादा, विनय सिंह, जय कृष्ण तिवारी, प्रहलाद सिंह, पार्षद रणजीत सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।












