संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने बढ़े हुए न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने बढ़े हुए न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उप श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 1 अप्रैल से लागू संशोधित न्यूनतम वेतन दरों का लाभ सभी आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से दिए जाने की मांग की।
संगठन का आरोप है कि विभिन्न विभागों में अभी तक बढ़ी हुई न्यूनतम वेतन दरें लागू नहीं की गई हैं, जिससे हजारों कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने श्रम विभाग से श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने, दोषी नियोक्ताओं एवं ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सभी कर्मचारियों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजपेयी ने कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और कर्मचारियों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। दीपक बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें