डीएम ने एसडीएम को फटकारा, दो लेखपाल निलंबित:संपूर्ण समाधान दिवस में लिया एक्शन, कहा- शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीएम ने एसडीएम को फटकारा, दो लेखपाल निलंबित:संपूर्ण समाधान दिवस में लिया एक्शन, कहा- शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कपिल सिंह के सख्त तेवर देखने को मिले। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उन्होंने दो लेखपालों को निलंबित करने के निर्देश दिए और एसडीएम को जमकर फटकार लगाई। रसूलाबाद तहसील सभागार में आयोजित इस समाधान दिवस में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे और भाजपा विधायक पूनम संखवार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 188 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन इनमें से मात्र 6 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सबसे अधिक 96 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। कुछ मामलों में तहसील प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दी, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम को फटकारा। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट का आदेश है, उसके बाद भी लोग भटक रहे हैं। सुनवाई के दौरान ग्राम नारखुर्द निवासी अजय ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। जांच में लेखपाल सर्वेश की लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके निलंबन के निर्देश दिए। वहीं, तोरना गांव निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग योगेश कुमार ने भूमि कब्जे और शिकायतों के गलत निस्तारण का आरोप लगाया। मामले की समीक्षा के दौरान लेखपाल शालू चौहान संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं, जिस पर जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आवास, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, विद्युत, चकबंदी और विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक लगातार शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें