थाना बेहट पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

थाना बेहट पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार वाहन चोरी की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान संदिग्धों की तलाश की जा रही थी।इसी क्रम में थाना बेहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें