गरीब के घर में उजाला,किसान के खेत में खुशहाली और युवाओं के लिए अवसर यही हमारी प्राथमिकता है —महाविद्यालय प्रांगण में उपमुख्यमंत्री,केशव प्रसाद मौर्य
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
नगर पंचायत सिराथू के राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर उप निबंधन कार्यालय का शिलान्यश किया एवं आयोजित ग्राम चौपाल को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में बतौर मुख्यातिथ संबोधित किया। विधानसभा सिराथू के नगर पंचायत सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आयोजित ग्राम चौपाल को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व देश को केवल आर्थिक रूप से सशक्त नहीं बना रहा बल्कि सांस्कृतिक,आत्मगौरव,राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को भी नई ऊर्जा दे रहा है।वो प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। हमारी सरकार का संकल्प स्पष्ट है जनता की सेवा प्रदेश का विकास और हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना बिना किसी भेदभाव के हर गरीब,किसान युवा और महिला को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। आज सड़क,बिजली,पानी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है वह केवल घोषणाओं का नहीं बल्कि जमीनी कार्यों का परिणाम है।हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की रोशनी केवल शहरों तक सीमित न रहे बल्कि गांव गांव घर घर पहुंचे।आज प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर गरीब के सपनों का पक्का घर मिल रहा है। उज्जवला योजना ने हमारी माताओं बहनों को धुएं की पीड़ा से मुक्त किया है,आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को इलाज की चिंता से मुक्त कर दिया है,किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने आर्थिक संबल प्रदान किया है,जिससे वह आत्मनिर्भर बन रहे हैं ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने किसानों के रजिस्ट्री संबंधित तमाम जानकारी को साझा किया व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए थे आज वह सब धरातल पर दिखाई दे रहा है जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर गरीब के सिर पर छत का सपना साकार हो रहा है। वह परिवार जो वर्षों तक झोपड़ी में जीवन बिताता था,आज अपने पक्के घर में सम्मान के साथ जीवन जी रहा है।उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों के जीवन में बड़ा परिवर्तन किया है। अब उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है और उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को बीमारी के समय आर्थिक बोझ से राहत दी है,और निःशुल्क इलाज की सुविधा देकर जीवन रक्षा का संबल दिया है। इस मौके पर सभी जिला पद अधि कारीगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्य कर्तागण उपस्थित रहें।












