प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने किया परसेंडी गौशाला का निरीक्षण,प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण भवन में किया पौधरोपण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगामी 7 जून, 2026 को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित किये जा रहे ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान अन्तर्गत राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, गणमान्य व संभ्रान्तजन, पार्टी पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच के परिसर में हरिशंकरी(पीपल-पाकड़-बरगद) का पौधरोपण कर उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कैसरगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित परसेन्डी गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने गौशाला में मौजूद पशुओं की देखभाल, चारे, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा चारे एवं आपूर्ति संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंशों के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा गौशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गौशाला में रह रहे गौवंशों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, पानी एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी,उपजिलाधिकारी कैसरगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।












