गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक : 05 जून, 2026 गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण सुधार एवं हरित क्षेत्र विस्तार के उद्देश्य से प्रतिवर्ष व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाता है। इसी क्रम में शहर के पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने हेतु नवीन पार्कों का विकास, पूर्व विकसित पार्कों का उन्नयन तथा उनका नियमित एवं समुचित रख-रखाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज संजयनगर योजना स्थित शिल्प उद्यान में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव महोदय द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, विशेष कार्याधिकारी-1 एवं 2, मुख्य अभियन्ता सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सचिव महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से प्राकृतिक पर्यावरण, वन, झीलों, नदियों एवं वन्य जीवों की रक्षा एवं संवर्धन करने तथा सभी जीवों के प्रति दया एवं संवेदनशीलता का भाव रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष बल दिया गया, जिनमें भू-जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देना, प्राकृतिक जलाशयों एवं झीलों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन, वन्य जीवों की सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सघन वृक्षारोपण, वृक्षों के अवैध कटान की रोकथाम तथा निर्माण कार्यों के दौरान धूल एवं अन्य प्रदूषणकारी तत्वों के प्रभावी नियंत्रण के उपाय प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 1,50,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपलब्ध स्थलों एवं संसाधनों के आधार पर प्राधिकरण द्वारा स्वयं 1,00,000 पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है, जबकि शेष लक्ष्य विभिन्न जनसहभागिता एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून, 2026 को शिल्प उद्यान सहित प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं स्थलों पर लगभग 1,000 पौधों का रोपण किया गया। प्राधिकरण ने नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है, जिससे गाजियाबाद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाया जा सके|

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें