महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन।

महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

विश्व योग दिवस पर इस बार उज्जैन में मुख्य आयोजन महाकाल महालोक में होगा। 21 जून को आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए तैयारिया जिला प्रशासन एवं श्री महाकालेश्वर समिति ने शुरू कर दी है। कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बातचीत में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन आदि योगी भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी है। इसलिए इस बार का मुख्य कार्यक्रम शिव नगरी के महाकाल महलोक में आयोजित किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देश दुनिया तक पहुंचे। कलेक्टर के मुताबिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बहुत जल्द ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक तय की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें