महाकाल दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत। लोडिंग वाहन से टकराई बाइक।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
महाकाल दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालुओं के साथ एक सड़क हादसा हो गया इस दुर्घटना में इंदौर निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से चार लोग दो पहिया वाहनों पर सवार होकर सुबह करीब 5:00 बजे उज्जैन के लिए निकले थे। वहीं उज्जैन पहुंचने से पहले करीब 2 किलोमीटर पहले टोल नाके के पास यह हादसा हुआ। आगे चल रहे लोडिंग वाहन ने अचानक से ब्रेक लगाया जिससे पीछे आ रही श्रद्धालुओं की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक लोडिंग गाड़ी में जा घुसी। बाइक मृतक राजकुमारी का जमाई चला रहा था। प्रत्यक्ष दर्शयो के अनुसार दुर्घटना में राजकुमारी साहू की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जांच जारी है।












