मां को देखते ही बिलख पड़ा लापता मनोरोगी बेटा, मेडिकल कॉलेज में भावुक मिलन ने नम कर दीं आंखें

प्रतापगढ़।मां को देखते ही बिलख पड़ा लापता मनोरोगी बेटा, मेडिकल कॉलेज में भावुक मिलन ने नम कर दीं आंखें।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जहां पांच दिनों से घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक अपनी मां को सामने देखकर फूट-फूट कर रो पड़ा। मां-बेटे के इस मार्मिक मिलन ने अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।लालगंज क्षेत्र के मोठिना जलेसरगंज निवासी 32 वर्षीय प्रताप नारायण घर से नाराज होकर पांच दिन पहले चला गया था। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदने का प्रयास करने पर अस्पताल कर्मियों की सतर्कता से उसकी जान बचाई गई थी। कर्मचारियों ने तत्काल सुरक्षा इंतजाम कर बड़ा हादसा टाल दिया और युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी दिव्यांग मां आशा देवी और परिवार के अन्य सदस्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मां को देखते ही प्रताप नारायण उनसे लिपट गया और रोने लगा। मां ने भी बेटे को दुलारते हुए अपने हाथों से खाना खिलाया और पानी पिलाया। इस दौरान युवक बार-बार घर जाने की जिद करता रहा।चिकित्सकों और पुलिस की अनुमति के बाद मां अपने बेटे को घर लेकर रवाना हो गई। मां-बेटे के इस भावुक मिलन की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और सोशल मीडिया पर भी यह दृश्य लोगों के दिलों को छू रहा है।मां की ममता के आगे हर ग़म छोटा पड़ जाता है, और बेटे का प्यार हर दूरी मिटा देता है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, आईजी अजय कुमार मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें