बीजाभाठ में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश पत्ती जब्त
सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 3,480 रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा, 07 जून 2026। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने ग्राम बीजाभाठ में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी राशि एवं ताश पत्ती जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बीजाभाठ स्थित एफसीआई गोदाम के पास नहर पार कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में केशव बंजारे (25 वर्ष), सुरेश कुर्रे (25 वर्ष), समलिया साहू (45 वर्ष) एवं संतोष देवांगन (46 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से कुल 3,480 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश, विजयेन्द्र सिंह कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, नरेन्द्र सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ये भी पढ़ें अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार












