पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सीओ रानीगंज ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सीओ रानीगंज ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी ने ग्राम विकास इंटरमीडिएट कॉलेज, देल्हूपुर तथा स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कॉलेज, रानीगंज का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच कर उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढ़ें लखनऊ India Meteoro logical Department शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।यह विकसित भारत की संकल्पना को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें