बिजली लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन झुलसा, पोल पर 20 मिनट तक फंसा रहा

बिजली लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन झुलसा, पोल पर 20 मिनट तक फंसा रहा।

संवादाता अमन अहमद

एटा। शहर के आगरा रोड स्थित सिविल लाइन चौकी के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें विद्युत विभाग का एक लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद वह बिजली के पोल पर उल्टा लटका रह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार लाइनमैन रेशमपाल, पुत्र अनोखेलाल, निवासी एटा, क्षेत्र में खराब हुई बिजली लाइन को ठीक करने के लिए रात करीब 10 बजे पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सुरक्षा उपकरणों के सहारे पोल पर उल्टा लटक गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद रेशमपाल को सुरक्षित नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लगभग 20 मिनट तक पोल पर फंसा रहा।

गंभीर हालत में उसे तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने करीब 40 प्रतिशत झुलसने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में दौड़ते कंटेनर में लगी भीषण आग, टायर फटने से मचा हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया