प्रतापगढ़ में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, ₹6.52 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, ₹6.52 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  साइबर थाना पुलिस ने बैंक केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने फर्जी ऐप और फर्जी सिम कार्ड के जरिए बैंक खाताधारक को झांसे में लेकर ₹6.52 लाख से अधिक की रकम हड़प ली थी।

पुलिस के अनुसार अष्टभुजा नगर निवासी पीड़ित को 8 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट न होने पर खाता बंद होने की बात कही।

इसके बाद व्हाट्सएप पर पीएनबी की फर्जी एपीके फाइल भेजकर पीड़ित से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली गई। अगले ही दिन पीड़ित के खाते से ₹6,52,401.29 विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

मामले में साइबर थाना प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे व्यक्ति के नाम से सिम कार्ड प्राप्त कर उसे अपने बैंक खाते से लिंक किया था और उसी के माध्यम से साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार निवासी सुरेन्द्र नट (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी लिंक और ऐप भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था तथा फर्जी दस्तावेजों से सिम कार्ड हासिल कर अवैध लेनदेन करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। इस गिरफ्तारी को साइबर अपराध के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, आरक्षी पंकज पाल तथा आरक्षी हर्षदीप सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें किसानों और पशुपालकों से संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी, पशुधन स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया