किसानों और पशुपालकों से संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी, पशुधन स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

किसानों और पशुपालकों से संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी, पशुधन स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़, 09 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तुलसी सदन हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में किसानों एवं पशुपालकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पशुधन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुपालकों को पशुओं की चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, नंद बाबा दुग्ध मिशन, बकरी पालन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, भेड़ पालन योजना एवं मुख्यमंत्री सहभागिता योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही पशुपालकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने कहा कि पशुधन किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। पशुओं में किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्साधिकारी अथवा मोबाइल वेटनरी यूनिट हेल्पलाइन 1962 पर संपर्क कर उपचार कराना चाहिए। समय पर उपचार और टीकाकरण से पशुधन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कार्यक्रम में किसानों एवं पशुपालकों ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अपने प्रश्न रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने पशुपालन को रोजगार और आय संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सके।

ये भी पढ़ें सक्षम आंगनबाड़ी योजना के कार्यों पर उठे सवाल, जांच की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें