आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर प्रशासन पहुंचा पीड़ित परिवार के द्वार

आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर प्रशासन पहुंचा पीड़ित परिवार के द्वार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।तहसील सदर क्षेत्र में 09 जून 2026 की सायंकाल आए तेज आंधी-तूफान के कारण हुई जनहानि के मामले में नायब तहसीलदार सदर ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया।प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा अनुमन्य सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।जिला प्रशासन लगातार प्रभावित परिवार के संपर्क में है और हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।

ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का सीओ रानीगंज ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें