पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस ने एमडीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर उन्हें परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
ये भी पढ़ें आंधी-तूफान से हुई जनहानि पर प्रशासन पहुंचा पीड़ित परिवार के द्वार












