पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी दीपक भूकर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में 10 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने थाना पट्टी क्षेत्र स्थित रामराज इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्र के अंदर-बाहर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, अभ्यर्थियों की तलाशी एवं प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी भौतिक सत्यापन किया।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए, केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। साथ ही अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा












