गुण्डों का दमन और गरीब को न्याय दिलाना मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की,प्राथमिकता,जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने पीड़ित को दिलाया न्याय, गरीब का कराया , गृहप्रवेश,05 वर्षोें से भटक रहें थे,जिलाधिकारी ने 24 घंटे में दिलाया न्याय: पीडित ईश्वर पटेल

गुण्डों का दमन और गरीब को न्याय दिलाना मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की,प्राथमिकता,जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने पीड़ित को दिलाया न्याय, गरीब का कराया , गृहप्रवेश,05 वर्षोें से भटक रहें थे,जिलाधिकारी ने 24 घंटे में दिलाया न्याय: पीडित ईश्वर पटेल

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

संकट मोचन हनुमान बन डीएम श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने किया कष्टों का निवारण: पीड़ित ईश्वर पटेल,भूमाफियों एवं अवैध कब्जाधारियों से सम्पति कराई जायेगी मुक्त, हकदार का कराया जायेगा गृह प्रवेश: जिला धिकारी,मुनादी के माध्यम से भू-माफियाओं, अवैध कब्जाधारियों को दी चेतावनी, कहा: अमल में लाई जायेगी कठोर कार्रवाई दिनांक: 09/06/226 गाजियाबाद।ईश्वर पटेल पुत्र श्री विधासागर पटेल ने जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पिता श्री विधासागर पटेल ने वर्ष 2004 में सजवान नगर क्षेत्र, विजयनगर, गाजियाबाद में 60 वर्ग गज का एक प्लॉट क्रय कर विधिवत रजिस्ट्री कराकर मकान का निर्माण कराया था। परिवार वर्ष 2021 तक उक्त मकान पर शांतिपूर्वक काबिज रहा। वर्ष 2021 में श्री विधासागर पटेल की तबीयत खराब होने के कारण उनका उपचार दिल्ली में चलने लगा, जिसका लाभ उठाकर भू-माफिया ताज मोहम्मद एवं उसके साथियों द्वारा मकान पर अवैध कब्जा कर लिया गया। पीड़ित परिवार लगातार विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा, किन्तु कहीं से भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका।शभू पीड़ित ने कहा कि हमने जिलाधिकारी महोदय के बारे में सुना और पढ़ा कि वे गरीबों और पीड़ितों को शीघ्र ही न्याय व सहायता दिलाते हैं, जिसके बाद बीते शनिवार को जिलाधिकारी महोदय से निवेदन करने पहुंचा किन्तु मुलाकात नहीं हुई और हम प्रार्थना पत्र देकर आ गये, उसके बाद बीते सोमवार, दिनांक 08 जून 2026 को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ से मुलाकात कर पूरी घटना से अवगत कराया तथा अपने मकान को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर पुनः कब्जा दिलाने की गुहार लगाई। *जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर कराई जांच, गरीब का कराया गृह प्रवेश* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।अधिकारियों द्वारा अभिलेखों, स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों तथा मौके की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया तथा मात्र 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को पुनः कब्जा दिलाते हुए उनका विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। गरीब पीड़ितों के आवासों पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराते हुए कराया जायेगा अभियान के तहत ‘गृह प्रवेश’ जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में गरीब, असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों की संपत्तियों पर यदि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा पाया जाता है तो ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर गरीबों के आवासों एवं भू-संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाएगा तथा वास्तविक स्वामियों को उनका अधिकार दिलाते हुए गृह प्रवेश कराया जाएगा। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।,,,गुण्डों का दमन और गरीब को न्याय दिलाना मा० मुख्यमंत्री की प्राथमिकता जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं मा० मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो तथा किसी भी गरीब, कमजोर अथवा असहाय व्यक्ति का उत्पीड़न न होने पाए। भू-माफियाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुण्डों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गरीबों को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी नीति के तहत जनपद प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

हर गरीब, असहाय, पीड़ित को न्याय दिलाना प्राथमिकता

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाता है तथा पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाता है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब, असहाय या पीड़ित व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। जनपद प्रशासन जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा है।

राजस्व एवं पुलिस विभाग ने मुनादी के माध्यम से दी भू-माफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी  कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में मुनादी कराकर भू-माफियाओं, अवैध कब्जाधारियों तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई। मुनादी के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति की भूमि, मकान अथवा संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन द्वारा ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ हमारे लिए बने ”संकट मोचन हनुमान”। कार्रवाई के उपरांत पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार, मा० मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो उनकी वर्षों पुरानी पीड़ा का अंत हो गया हो और उन्हें पुनः न्याय प्राप्त हुआ हो। जिसके क्रम में मात्र 24 घंटे में ही जिलाधिकारी महोदय ने हमें आज मंगलवार को कब्जा दिला दिया। हमें ऐसा प्रतीत हो रहा हैं मानों जिलाधिकारी महोदय हमारे लिए संकट मोचन हनुमान बनकर आए और हमारे कष्टों का निवारण कराया। हम मा0मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी महोदय एवं आप सभी का दिल से आभार प्रकट करते हैं।मौके पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) श्री अरूण दीक्षित, राजस्व विभाग के अधिकारी, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के आदेश अनुसार,डीसीपी श्री धवल जायसवाल हिंडन ट्रॉस के नेतृत्व में एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय स्थानीय पुलिस अधिकारी , थाना प्रभारी श्री धर्मपाल सिंह विजय नगर, भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मोके पर मोजूद एवं प्रशासनिक टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें