प्रवर्तन जोन-08 के क्षेत्र में अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

प्रवर्तन जोन-08 के क्षेत्र में अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक-10-जून-2026 प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध आज दिनांक 10.06.2026 को उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत खसरा संख्या-996/1 ग्राम-सभापुर लोनी गाजियाबाद पर लगभग 8,000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 60-70 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, निर्मित सड़कों आदि का ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें