प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, पुलिस विभाग में शोक।

प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, पुलिस विभाग में शोक।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर अपनी निजी कार से एटा वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान मिरहची थाना क्षेत्र के गांव आसेपुर के निकट उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए घायल अधिकारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव अपने कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। सहकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें