मजदूर युवक को घेरकर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; लूट और फायरिंग का भी आरोप

मजदूर युवक को घेरकर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; लूट और फायरिंग का भी आरोप

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र के गांव अलहदादपुर नीवरी में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को कुछ दबंगों ने रास्ते में घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में चार युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवक का आरोप है कि हमलावरों ने उससे 9,500 रुपये छीन लिए और फायरिंग भी की। मारपीट में घायल युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह घटना थाना रोरावर क्षेत्र के अलहदादपुर नीवरी गांव की बताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें