मां-बेटे की पिटाई, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

तुला नामक गांव में मां-बेटे की पिटाई, चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता: योगेंद्र सिंह

एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुला गांव में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता प्रीति पत्नी मुकेश ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम कुछ लोग अचानक लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। प्रीति के अनुसार, जब उसका बेटा मुकेश बीच-बचाव करने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में मां-बेटे दोनों घायल हो गए। परिवार वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को सुरक्षित किया और थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

प्रीति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हमला करने वालों में योगेंद्र पुत्र उमेश, शरद यादव पुत्र सहाब सिंह, सुरजीत पुत्र अनूप और अजीत यादव की पत्नी शामिल हैं। चारों पर आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला बोल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें ???? ????

तालाब में मगरमच्छ से बच्चों की सुरक्षा पर संकट

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें