तालाब में मगरमच्छ से बच्चों की सुरक्षा पर संकट

तालाब में मगरमच्छ से बच्चों की सुरक्षा पर संकट
ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

स्टेट संवाददाता: विष्णु रावत

एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मथुरा भगवान दास में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बने तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तालाब विद्यालय की चारदीवारी से सटा हुआ है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब की मरम्मत कई बार कराई गई, लेकिन सुरक्षा को लेकर कभी कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। अब मगरमच्छ की मौजूदगी से बच्चों की जान खतरे में पड़ गई है। स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को तालाब के पास से गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

बच्चों के माता-पिता बेहद चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वे रोज अपने बच्चों को भय के माहौल में स्कूल भेजते हैं। कई अभिभावकों ने तो बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की तत्काल घेराबंदी कराई जाए और मगरमच्छ को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।

प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाए, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें ???? ????

एटा में उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें