मेडिकल कॉलेज अस्पताल गेट के सामने जलभराव से मरीज बेहाल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बिना बारिश के ही गंदे पानी का जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली के कारण अस्पताल गेट के सामने लंबे समय से पानी जमा है। चारों ओर फैले गंदे पानी से संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और आम लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें मधुपुर में लगी रात्रिकालीन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन BDO ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश












