पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान और कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना है।
ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज अस्पताल गेट के सामने जलभराव से मरीज बेहाल












