जानलेवा हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 कुल्हाड़ियां बरामद

प्रतापगढ़।जानलेवा हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 कुल्हाड़ियां बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना अंतू पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मुकदमे में 5 आरोपियों (4 पुरुष एवं 1 महिला) को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, हैंडपंप को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। मामले की जांच एवं कार्रवाई के दौरान थाना अंतू पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 कुल्हाड़ियां भी बरामद की हैं।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।

ये भी पढ़ें पारिवारिक कलह के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें