प्रतापगढ़।संगम इंटरनेशनल स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया योगाभ्यास
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को भूपियामऊ स्थित Sangam International School में 18 बटालियन एनसीसी कैडेट्स को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप आयोजित सत्र में कैडेट्स ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वस्थ, शांत और प्रसन्नचित जीवन जीने का संदेश दिया गया। योगाभ्यास के माध्यम से अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों में योग जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें जानलेवा हमले के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 कुल्हाड़ियां बरामद












