महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से 2 परिवार टूटने से बचे

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से 2 परिवार टूटने से बचे।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 12 जून 2026। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए कार्यरत महिला सहायता प्रकोष्ठ ने सराहनीय पहल करते हुए।आपसी मतभेदों के कारण अलग रह रहे दो दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराकर उनके परिवारों को टूटने से बचाया।महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी नमिता सिंह के प्रयासों से दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। संवाद और समझाइश के माध्यम से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न गिले-शिकवे दूर किए गए, जिसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।काउंसलिंग के दौरान दंपतियों ने आपसी विश्वास, समझ और सौहार्द के साथ नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।महिला सहायता प्रकोष्ठ ने कहा कि पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और परिवारों को बिखरने से बचाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।यह पहल परिवारिक सौहार्द बनाए रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में मसाला कारोबारियों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 नमूने जांच को भेजे गए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें