थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में बुलाकर गलत काम करना तथा जान से मारने की धमकी देना वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक 11.06.2026 को थाना मुरादनगर पर वादिया द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त सिराजुद्दीन सैफी उर्फ चन्ना (पीटी टीचर) द्वारा वादिया (तत्कालीन उम्र करीब 14 वर्ष) को जूडो सिखाते समय गलत तरीके से छूना बात न मानने पर वादिया उपरोक्त को परीक्षा में फेल कराने की धमकी देना। जब वादिया की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर अभियुक्त सिराजुद्दीन उपरोक्त द्वारा वादिया को बुलाकर गलत काम करना तथा जान से मारने की धमकी देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 12.06.2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सराजुद्दीन उर्फ चन्ना पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम सैंथली थाना मुरादनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण-अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं पीड़िता के स्कूल में पीटी टीचर था।
जूडो कराटे सिखाते समय मैं पीडिता को गलत तरीके से छूता था और मना करने पर परीक्षा में फेल कराने की धमकी देता था। पीडिता जब बालिग हो गई तो मैंने उसे बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम कर दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अभियुक्त सराजुद्दीन उर्फ चन्ना पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम सैंथली थाना मुरादनगर गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष। आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुरादनगर पर 01 अभियोग तथा पूर्व से मारपीट का 01 अभियोग (कुल 02 अभियोग) पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थाना मुरादनगर पुलिस टीम।












