बालू से भरे बेकाबू ट्रक ने भैंस को कुचला, चालक वाहन छोड़कर फरार

बालू से भरे बेकाबू ट्रक ने भैंस को कुचला, चालक वाहन छोड़कर फरार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला मौजी, ग्राम पंचायत मोहनपुर में तेज रफ्तार बालू से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार राजपाल पुत्र कमल सिंह निवासी नगला मौजी की भैंस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान चंबल बालू से लदा एक तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है, जबकि घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
स्थान : थाना जलेसर क्षेत्र का गांव नगला मौजी, ग्राम पंचायत मोहनपुर, जनपद एटा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें