पेपर बिगड़ने से नाराज तीन छात्राएं घर छोड़कर पहुंचीं एटा रेलवे स्टेशन, परिजनों ने खोजकर सकुशल पाया

पेपर बिगड़ने से नाराज तीन छात्राएं घर छोड़कर पहुंचीं एटा रेलवे स्टेशन, परिजनों ने खोजकर सकुशल पाया

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। परीक्षा का पेपर खराब होने से नाराज आगरा जिले के बरहन क्षेत्र की तीन छात्राएं घर छोड़कर देर रात एटा रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। मामले की जानकारी मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सक्रिय हुई और छात्राओं के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू की। एक छात्रा के भाई ने बताया कि वह पहले जलेसर पहुंचा और इसके बाद एटा रेलवे स्टेशन पर तलाश की, जहां तीनों छात्राएं मिल गईं।
शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे परिजन छात्राओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन छात्राएं घर जाने से लगातार इनकार करती रहीं। मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों और छात्राओं के बीच बातचीत कराई।
फिलहाल तीनों छात्राएं सकुशल हैं और पुलिस की मौजूदगी में परिजन उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्राओं के घर छोड़ने की वजह परीक्षा का पेपर खराब होना बताया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें