थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। आज दिनांक 13 जून 2026 को विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी रानीगंज के साथ थाना रानीगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने थाना दिवस पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण से जनता का विश्वास और मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल बना हरियाणा: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें