काशीराम कॉलोनी की बिजली समस्या और मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की मांग, निषाद पार्टी ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

काशीराम कॉलोनी की बिजली समस्या और मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की मांग, निषाद पार्टी ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा जनपद के प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत के शनिवार को सर्किट हाउस आगमन पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने स्थित माननीय काशीराम शहरी गरीब आवास कॉलोनी में लंबे समय से बनी हुई विद्युत समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। इसके अलावा जनपद में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। निषाद पार्टी ने सुझाव दिया कि तहसील जलेसर समेत जनपद के ग्राम सभाओं और निजी तालाबों में संचालित मत्स्य एवं सिंघाड़ा उत्पादन के साथ मखाना उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के वैज्ञानिकों तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों के परामर्श से जिला प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर, निषाद पार्टी के शहर अध्यक्ष राजू कश्यप, असद अब्बास, हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट, देवांश वर्धन, कुलदीप कश्यप एडवोकेट, संतोष कश्यप एडवोकेट, सर्वेश गिहार, गुलजारीलाल कश्यप, वेद सिंह कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें