पट्टी विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज

पट्टी विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज पट्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्र के विकास, जनहित और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद किया।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें थाना दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें