सदर आवास पर जनता दरबार, मोती सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ स्थित सदर आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Rajendra Pratap Singh ‘Moti Singh’ ने क्षेत्र से आए लोगों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।सदर आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जनता से लगातार संवाद और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने भी संतोष व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें बेलखरनाथ धाम जाते समय दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर












