जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, बच्चों के लिए आकर्षक अध्ययन स्पेस बनाने के निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।दिनांक 15 जून 2026 को जिला प्रशासन द्वारा जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, पठन-पाठन सुविधाओं एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय को और अधिक आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने पर जोर दिया गया।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बच्चों एवं युवाओं के लिए पर्याप्त, सुरक्षित और आकर्षक अध्ययन स्पेस विकसित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी पुस्तकालय का लाभ उठा सकें। साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों को बेहतर बनाने और पाठकों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए गए।शिक्षा और ज्ञान के केंद्र के रूप में जिला पुस्तकालय को नई पहचान देने की दिशा में प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल।
ये भी पढ़ें सदर आवास पर जनता दरबार, मोती सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं












