महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से बचा एक परिवार, पति-पत्नी में हुआ समझौता।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस की महिला सहायता प्रकोष्ठ टीम ने एक सराहनीय पहल करते हुए आपसी मतभेदों के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर एक परिवार को टूटने से बचा लिया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया गया।जिससे गिले-शिकवे दूर हुए और दंपती ने पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।आपसी विश्वास, समझदारी और सौहार्द के साथ नए सिरे से जीवन शुरू करने के संकल्प के साथ दोनों एकजुट हुए। महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और परिवारों को टूटने से बचाने के लिए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, बच्चों के लिए आकर्षक अध्ययन स्पेस बनाने के निर्देश












