पिता को बचाने के प्रयास में गंगा में डूबा बेटा, 24 घंटे बाद मिला शव

पिता को बचाने के प्रयास में गंगा में डूबा बेटा, 24 घंटे बाद मिला शव

संवाददाता अभिमन्यु सिंह

कौशाम्बी। जनपद के कड़ा धाम थाना क्षेत्र स्थित कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के साथ यह घटना हुई, जहां पिता की जान बचाने के प्रयास में एक युवक खुद गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। जानकारी के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान युवक के पिता गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने के लिए युवक तुरंत नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह स्वयं भी तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कड़ा धाम थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। लगातार करीब 24 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद गोताखोरों और प्रशासनिक टीम की मदद से युवक का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कड़ा धाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें