कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश

कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में मंगलवार को आयोजित कलेक्ट्रेट जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पहुंचे सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रशासन ने उनकी शिकायतों के समाधान का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें