पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी दी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। प्रतापगढ़ पुलिस पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था के तहत शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें