पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर












